पटना, दिसम्बर 26 -- श्रीगुरुगोविन्द सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव पर गुरुवार की अल सुबह चार बजे तख्त साहिब से बड़ी प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के गुरुजी के जयकारों से गुरु की नगरी गूंज उठी। पंज प्यारे, पंथ के झूलते निशान साहिब की अगुआई में बैंडबाज, कीर्तन मंडलियों के साथ निकाली गयी बड़ी प्रभातफेरी अशोक राजपथ, मोर्चा रोड,पटना साहिब स्टेशन रोड, चौकशिकारपुर, भगत सिंह चौक होते हुए वापस तख्त साहिब पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह, देहि शिवा वर मोहि एहै शुभ करमन ते कबहुं न टरौ आदि जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी प्रभातफेरी में जत्थेदार ज्ञानी बदलेव सिंह, प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंद्रजीत सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.