घाटशिला, दिसम्बर 24 -- गालूडीह। उल्दा पंचायत के उल्दा मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर बनी हुई है। इससे इस मुख्य सड़क के किनारे बसे गांव के लोगों का रहना दुश्वार हो गया है।गांव के लोगों का कहना है कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है जिसमें धोबोडांगा गांव होते हुए सुसनीगडिया , वहीं जमाई पाडा , बड़बिल,जोड़सा और कमारीगोडा गांव है। इस सड़क से काफी लोगों का आना जाना लगातार होता है और गाड़ियों का भी आना जाना लगातार होता रहता है। इसके चलते मिट्टी नुमा और जर्जर सड़क होने के कारण सड़क के किनारे बने घर सभी धुलमय हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क में कई जगह गड्ढे हैं। बरसात में तो सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है। क्या कहते हैं ग्रामीण पेलाराम महतो ने कहा कि यह उल्दा मुख्य सड़क एन एच से सटा हुआ है और इसी रास्ते से कई गांवों को जोड़ती है।यह सड़क वर्षों से ...