बहराइच, मार्च 9 -- प्रमोद सोनी बहराइच, संवाददाता । रांग साइड व ओवर स्पीड वाहन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। ओवरलोड ट्रक चालक पुलिस व परिवहन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए हमेशा ओवर स्पीड में वाहन चलाते हैं। अवैध खनन की बालू लोड ट्रैक्टर ट्रालियां भी पुलिस से बचने को बेलगाम स्पीड से वाहन दौड़ाते हैं। ई रिक्शा चालक कब बिना हाथ दिए किधर मुड़ जाऐंगे। सामने अचानक कोई बाधा आने पर वाहन जहां रांग साइड हुए, कहीं दुर्घटना को वजह बन जाते हैं। सप्ताह में ही दस मौते व 56 लोगों के घायल होने की वजह एक बानगी भर है। विशेश्वरगंज थाने के झूरी कुंइया के लखनपुर गांव में दो दिन पूर्व रात में गांव के ही मुहाने पर पहुंचे बाइक सवार दम्पत्ति के सामने अचानक मवेशी आ गया। दम्पत्ति सहित बाइक पर चार लोग सवार थे। नियंत्रण खोने पर चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.