लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को इलाज के लिए आई बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है। बच्ची की पहचान रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के कामता नगर निवासी पप्पू मिस्त्री की नौ वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सुबह में अचानक उल्टी व दस्त के बाद अचेत हुई रोशनी को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. गोपाल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि सुबह बच्ची मोबाइल देख रही थी। मोबाइल देखने के बाद अचानक उल्टी व दस्त के बाद अचेत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही व शर्मनाक व्यवस्था के कारण उनके शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाया। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.