मिर्जापुर, जुलाई 21 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के पुरैनिया और लूसा गांव में उल्टी-दस्त से ग्रसित तीन मरीज को शनिवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य दो का उपचार चल रहा है। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद भूजल स्तर बढ़ने से पानी दूषित हो गया है। गंदा पानी पीने से लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे है। पुरैनिया गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनके पिता 86 वर्षीय बेचन शनिवार की रात भोजन करने बाद घर में सोए थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उल्टी दस्त शुरु हो गई। रात में ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए। उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ, लेकिन कुछ देर बाद अचानक दोबारा हालत बिगड़ गई। सुबह लगभग चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ...