मधेपुरा, जून 2 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र।उमस भरी गर्मी में लोग उल्टी- दस्त की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त से पीड़ित आधा दर्जन मरीजों को भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों का इलाज शुरू किया। शहर के वार्ड तीन निवासी समर राज को रविवार सुबह से पेट में दर्द के साथ साथ उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से उसका इलाज किया। लेकिन सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वार्ड 23 निवासी किशोर कुमार, सुखासन वार्ड पांच निवासी गीता देवी, वार्ड 25 निवासी जहांआरा, सत्येंद कुमार को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी मरीजों का दोपहर तक इलाज किया गया। कई मरीजों को सुधार होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.