मधेपुरा, फरवरी 12 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। ठंड की चपेट में आने से लोग सर्दी- जुकाम, बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को उल्टी - दस्त से पीड़ित आधा दर्जन मरीज भर्ती कराए गए। वहीं ओपीडी में सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीज ज्यादा पाए गए। शहर के पुरानी बाजार वार्ड 13 निवासी दीपक कुमार को बुधवार को सुबह उल्टी - दस्त शुरू हुआ। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने आनन - फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। राजपुर वार्ड 14 निवासी टाटू कुमार, श्रीनगर वार्ड 10 निवासी अंशु कुमारी, विद्यासागर, रोहित कुमार, पूनम देवी, रीना देवी को भी उल्टी - दस्त होने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इमर...