जमशेदपुर, जुलाई 8 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र में हथियार दिखाकर लोगों से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और रोक कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा बरामद किया है। मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर ने बताया कि बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक क्षेत्र में हथियार दिखाकर लोगों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और सोमवार देर रात सभी को गिरफ्तार का लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.