जमशेदपुर, फरवरी 6 -- उलीडीह ओपी पुलिस ने गुड्डू पांडेय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों आकाश कुमार गिरी और अनिश रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा गोलियां बरामद की हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 2 फरवरी को लक्ष्मण नगर इलाके में रितेश सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि आकाश गिरी और अनिश रजक ने गाली-गलौज करते हुए कट्टा के बट से रितेश सिंह के सिर पर वार किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद रितेश सिंह ने उलीडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध कुख्यात अपराधी उमेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय गिरोह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.