जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 1 बजे हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सिंह और हीरा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जगदंबा होटल के पास 20 वर्षीय बंटी शर्मा को गोली मार दी गई थी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मानगो लक्ष्मणनगर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बंटी और उसके साथी उनके दोस्त हैं। रविवार की रात सभी पार्टी कर लौट रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस बीच आरोपियों ने बंटी को डराने के लिए पिस्तौल तान दी, लेकिन झगड़े के दौरान गलती से गोली चल गई, जो सीधे बंटी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.