रांची, फरवरी 23 -- अड़की, प्रतिनिधि। धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में सोमवार को सरना धर्म सोतोः समिति के तत्वावधान में चौदहवां शाखा स्थापना दिवस सह सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना स्थल पर जेठा पहान, सनिका मुंडा, गोल्गा मुंडा व पांडु मुंडा की अगुवाई में सिंगबोंगा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सभा को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा ने कहा कि धरती आबा ने जिस समृद्ध और संगठित समाज की कल्पना की थी, वह आज भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश साम्राज्य के शोषण, जुल्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया, वहीं समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और धार्मिक आडंबरों को समाप्त करने का भी प्रयास किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.