मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के विसुनपुर कल्याण पंचायत के खोड़ी पाकड़ गांव में मंगलवार को प्याज का पौधा उखारने का उलाहना देने पर सास और बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी 50 वर्षीया सरिता देवी व उसकी बहू 26 वर्षीया काजल कुमारी का सीएचसी में इलाज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके में घर बनाकर रह रही है। उसके मायके के लोगों ने मारपीट कर उसका कान फाड़ डाला। वहीं, बीच बचाव करने आई उसकी बहू के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.