बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बीहट, निज संवाददाता। उलाव हवाई अड्डा के चहुंओर रास्ता बनाये जाने की मांग को लेकर केशावे गांव के किसानों ने केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने रास्ते की मांग को लेकर बरौनी ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष राजकिशोर सिंह तथा जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा के जिला प्रवक्ता अमित कुमार के नेतृत्व में रविवार को केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह से बरौनी रिफाइनरी के दिनकर गेस्ट हाउस में मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उलाव हवाई अड्डा के चहुंओर कृषि योग्य भूमि पर जाने के लिए रास्ता बनवाये जाने की मांग की गई है। केन्द्रीय मंत्री ने इस मामले में डीएम से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। केशावे के किसान मनीष कुमार, साकेत कुमार समेत अन्य ने बताया ...