हजारीबाग, मार्च 5 -- चरही, प्रतिनिध। उलहरा के जमुनिया गांव में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार के देर शाम को सीसीएल एरिया सुरक्षा विभाग, परेज परियोजना के सुरक्षा विभाग, और चरही थाना के संयुक्त छापेमारी अभियान में जमुनिया गांव के चिमनी भट्ठा के समीप 12 टन अवैध कच्चा कोयला जप्त किया गया। जब्त कोयले को पेरेज पूर्वी परियोजना के प्रबंधन को सुपुर्द किया गया है। इस मामले को लेकर एरिया सुरक्षा अधिकारी डॉ. विमल कुमार ने चरही थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ एक बड़ा कदम है और इससे इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.