बुलंदशहर, फरवरी 22 -- नगर क्षेत्र से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधान समसपुर प्रहलाद सिंह की मौत की गुत्थी एक सप्ताह बाद भी उलझी हुई है। पुलिस की जांच में प्रहलाद सिंह द्वारा लापता होने से पहले एक दुकान से सल्फास खरीदने की पुष्टि हुई है। इसका वीडियो भी पुलिस को मिल गया है। हालांकि पुलिस अभी तक इस सवाल का जबाव नहीं ढूंढ सकी है कि 7 फरवरी के बाद शव मिलने से पहले तक प्रहलाद सिंह कहां रहे थे? इस मामले में पीड़ित परिजन उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के चलते बिसरा प्रिजर्व कर जांच को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि नगर के आवास-विकास प्रथम क्षेत्र निवासी प्रहलाद सिंह, जो जिला कलक्ट्रेट से सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधान समसपुर थे, 7 फरवरी की सुबह बुलंदशहर से अपने पै...