मऊ, अप्रैल 19 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद । तहसील क्षेत्र अंतर्गत उन्दुरा में दो संतों हजरत शाह मोहम्मद मोइनुद्दीन साहब का 77वां एवं हजरत मोहम्मद मुख्तार अहमद साहब का 39वां सालाना उर्स की शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उर्स के पहले दिन देश के कोने कोने से देर शाम तक जयरीनों के आने का सिलसिला चलता रहा। दिन में मजलिस का कार्यक्रम हुआ। वहीं शाम को मगरिब की नमाज के बाद दोनों संतों के मजार पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। उर्स कमेटी के अध्यक्ष शाह गुलाम मुहम्मद नूरानी के अनुसार पहले दिन बटोर है। इस दिन देश के कोने कोने से जायरीन एकत्रित होते हैं। उर्स शनिवार की सुबह कुरआन ख्वानी के साथ होगी। मजार की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां प्रत्येक गुरुवार को बड़ी संख्या में जायरीन हाजिरी लगाते हैं। जिसमें हिन्दू-मुस्लिम दोनों सामुदाय के लोगों की भागीदारी होती है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.