मुरादाबाद, फरवरी 14 -- तहसील क्षेत्र के गांव ईलर में हजरत ख्वाजा मोहम्मदीन चिश्ती का 294 वां उर्स आयोजित किया गया ,जिसमें कव्वालों ने मुकाबले पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मजार पर चादरपोशी कर लोगों ने मन्नतें मांगी। तहसील क्षेत्र के गांव ईलर में पूर्व ब्लाक प्रमुख डिलारी मुजाहिद अली ने फ़ीता काटकर उर्स का उद्घाटन किया। कव्वालों तस्लीम आरिफ बदायूं ,जारा डिस्को और बेबी डिस्को ने कव्वालियों का मुकाबला पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुजाहिद अली ने कहा कि बाबा साहब के मजार के सौंदर्यकरण और अकीदतमंदों की सुविधाओं के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर शावेज़ अली, मुर्तजा हुसैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.