बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद स्थित हजरत बाबा बेफिक्र शाह की दरगाह पर चल रहे 69वां हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक उर्स मेले में कुल शरीफ हुआ। जिसमें कव्वाली महफ़िल का आयोजन किया गया। जिसमे सूफ़ीसंत जमकर झूमे और कव्वाल खलील साबरी ने समा बांधा। दरगाह सज्जदा नशी सूफ़ी सकलेन हसन मिया ने बताया कि कव्वालियों का समापन हुआ है, लेकिन मेला 18 दिसम्बर तक चलेगा। दरगाह सज्जदा नशी सूफ़ी सकलेन हसन मियां ने उर्स मे सहयोग करने वाले सभी मुरीदों की दस्तार बंदी की और देश मे अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि यह उर्स मेला हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। हमें इस परम्परा को आगे भी कायम रखना है। इस मौके पर गुलाम रब्बानी, सभासद सुल्तान अंसारी, युसूफ अंसारी, सईद अब्बासी, डा. शाहिद, मुन्ना हसन, डा. माजिद, तंजिम सैफी, उस्मान सैफी, सगीर अहमद ...