पाकुड़, फरवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ में उर्स की सफल आयोजन के बाद गुरुवार को एसडीओपी विजय कुमार ने वहां के ग्राम प्रधानों एवं पीर मजार कमेटी के सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित किया। एसडीपीओ ने ग्राम प्रधान बबलू मरांडी, शिवधन सोरेन, दुर्गा पहड़िया, महेश्वर मरांडी, जोसेफ टुडू के अलावे अन्य ग्रामीणों को गमछा देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज इस उर्स के सफल आयोजन को लेकर यहां के ग्रामीणों की बहुत बड़ी भूमिका है। सभी लोगों ने आपसी मेल मोहब्बत का संदेश देते हुए उर्स का संचालन करवाया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही किसी भी कार्य को सफल किया जा सकता है। यहां के आसपास के आदिवासी ग्राम प्रधान एवं पीर मजार कमेटी के द्वारा आपसी तालमेल के साथ उर्स का सफल चादरपोशी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.