सीतापुर, फरवरी 21 -- बिसवां। शैखूल औलिया हजरत गुलजार शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर उनके आस्ताने पर मेला कमेटी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद रोजेदारों ने अमन व चैन की दुआ मांगी। मेला कमेटी के सेक्रेटरी सय्यद हुसैन कादरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया है। माह-ए-रमजान एकता व भाईचारे की सीख देता है और इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारे का माहौल बनता है। कार्यवाहक अध्यक्ष महबूब अली, बदर हयात खान, रेहान कादरी, अन्नू अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...