बदायूं, जून 5 -- बदायूं के उझानी में उर्स मेले के दौरान दबंगों ने महिलाओं पर फब्तियां कसने से रोकने पर दो कांस्टेबलों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ननाखेड़ा में लगने वाले उर्स मेले में मंगलवार रात दो बजे कव्वाली के दौरान दोनों कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने इशारा कर बताया कि दो युवक अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ शुरू की, तभी वहां हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने खुद को आजम और जुबैर बताते हुए पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.