औरैया, फरवरी 5 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर खेतूपुर रोड स्थित हज़रत सैय्यद लोटनशाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स-ए-पाक के मौके पर बुधवार रात 15 शाबान को दरगाह परिसर में बाद नमाज़-ए-इशा कौमी एकता कब्बाली प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। सहकारी संघ के पास खेतूपुर रोड स्थित दरगाह पर सजी इस पाक महफ़लि में रूहानियत, अकीदत और भाईचारे का माहौल देर रात तक बना रहा। महफ़लि की पहली पेशकश मशहूर कब्बाल गुलाम हबीब पेंटर अलीगढ़ ने की। उन्होंने 'मन कुंतो मौला', 'छाप तिलक सब छीनी' और 'अल्लाह हू' जैसे सूफियाना कलाम पेश कर श्रोताओं को इश्क़-ए-हकीकी और तसव्वुफ़ की दुनिया में सराबोर कर दिया। उनकी सधी हुई आवाज़ और सुरों पर हर ओर 'सुब्हानअल्लाह' और 'वाह-वाह' की सदाएं गूंजती रहीं। इसके बाद अरशद शाकिर वारसी कन्नौज ने अपने खास सवाल-जवाब अंदाज़ में महफ़लि को और ऊंचाई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.