रामपुर, जनवरी 8 -- पीपली वन में उर्स के दौरान लगाए गए अवैध झूले और दुकानों को पुलिस ने हटवा दिया है। बीते तीन दिन से मजार का उर्स चल रहा था और उर्स के दौरान वन विभाग की जगह पर दर्जनों दुकानें लगाई गई थी। वन विभाग की टीम में पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर दुकान आदि को हटवा दिया गया है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन का है। पिपली वन में हजरत लंकाडा शाह मियां के मजार पर 3 दिन से सालाना उर्स चल रहा था। उर्स के दौरान मजार के आसपास मेला लगा हुआ था। जिसमें दर्जनों दुकानों के अलावा झूले एवं मनोरंजन के अन्य साधन भी थे। मेले की जगह को वन विभाग अपनी जगह बताकर अवैध कब्जा करने की बात कह रहा था। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए गए। गुरुवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी ठाकुर विजय सिंह एवं थाना अध्य...