नई दिल्ली, मार्च 5 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने फैशन के कारण और नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस जो आउटफिट पहन कर पहुंची थीं अब सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के इस लुक की कुछ यूजर्स ने तारीफ की तो कुछ इसे डिजास्टर बता रहे हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक और येलो थीम वाले गाउन में नजर आ रही हैं। यह गाउन ब्लैक बेस फैब्रिक पर बड़े-बड़े थ्री-डी फ्लोरल डिजाइन से सजाया गया था। इसके साथ ही, उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और एक क्राउन पहना था, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। हाई पोनीटेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.