देहरादून, अप्रैल 18 -- जल्द माफी न मांगी गई तो दर्ज कराया जाएगा केस देहरादून, मुख्य संवाददाता। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताए जाने पर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत ने आपत्ति जताई है। महापंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि बयान वापस लेकर माफी नहीं मांगती हैं तो, उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। महापंचायत ने सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महापंचायत ने कहा कि उर्वशी मंदिर बदरीनाथ के निकट स्थित है। यह इस क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी है। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महा पंचायत के प्रवक्ता अनुरुद्ध प्रसाद उनियाल ने बयान जारी कर कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि कुछ लोगों द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी सस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.