मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- प्रमुख सचिव कृषि के आदेश पर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग के तीन अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं और विनिर्माताओं और गोदाम आदि पर रेड की। कृषि विभाग की रेड से खतौली, बुढाना, सदर और जानसठ क्षेत्र में हडकम्प मच गया। तीन सदस्य टीम ने 30 स्थानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं चार दुकानदारों को नोटिस और चार दुकानदारों को चेतावनी दी है। मंगलवार को डीएम के आदेश पर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने खतौली और बुढाना क्षेत्र में रेड की। इस दौरान उन्होंने 12 दुकानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के मात्र दो नमूने लिए। वहीं चार दुकानदारों को नोटिस दिया है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने सदर क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित राम पोटास और सपन फर्टिलाइजर फैक्ट्री में चैकिंग की। इस दौर...