आगरा, दिसम्बर 15 -- सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार का स्टॉक में अंतर मिला है। एक अन्य उर्वरक विक्रेता के द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिसके बाद इन दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने सोरों के तोलकपुर व सलेमपुर बीबी में स्थित उर्वरक विक्रेताओं के यहां पहुंच उनकी दुकानों व गोदाम में रखे उर्वरकों का मिलान किया। यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों के स्टॉक को उर्वरक स्टॉक व वितरण पंजिका, पॉश मशीन एवं प्रतिष्ठान व गोदाम में भंडारित उर्वरकों से किया गया। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। कि...