श्रावस्ती, जुलाई 6 -- श्रावस्ती। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता प्रेमचन्द्र प्रजापति व अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार ने शनिवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय में उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में ओवररेटिंग, कालाबाजारी, स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर व उर्वरकों की टैगिंग आदि से सम्बन्धित जरूरी निर्देश दिए गए। बी-पैक्स सचिवों को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का वितरण करते समय किसान की खतौनी, आधारकार्ड लेकर ही उर्वरक वितरण करें। उन्हें कोई भी अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। पीओएस मशीन से प्राप्त रसीद भी उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.