अमरोहा, दिसम्बर 18 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता की बात कही। बताया कि बुधवार को जिले में 16861 मीट्रिक यूरिया, 3570 मीट्रिक डीएपी एवं 6846 मीट्रिक एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। किसानों से अपील की कि जोत के आकार और फसल की संस्तुति के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का प्रयोग करने से फसलों की वानस्पतिक वृद्धि अधिक होने के कारण रोगों की संभावना बढ़ जाती है। सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को नियमानुसार पीओएस मशीन से उर्वरक का वितरण करें। किसानों को दी जाने वाली रसीद बुक, स्टॉक और सेल रजिस्टर अपडेट रखें। उर्वरक का भौतिक स्टॉक एवं पीओएस मशीन का स्टॉक समान होना चाहिए। उर्वरक विक्रय केंद्रों पर स्टॉक और रेट बोर्ड जरूर लगा हो। किसी भी दशा में य...