श्रावस्ती, अगस्त 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में चल रही उर्वरक किल्लत के बीच शुक्रवार को प्रशासन की ओर से सैकड़ों किसानों को खाद का वितरण कराया गया। खाद का वितरण बीते दिनों सील किए गोदाम की सीलभंग कर कराया गया। गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में उर्वरक डम्प मिलने पर सील कर दिया गया था। बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया के छिड़काव की जरूरत है। लेकिन जिले में उर्वरक की किल्लत के चलते किसानों को जरूरत पर खाद नहीं मिल पा रही है। सरकारी समितियों से उर्वरक गायब है जबकि निजी दुकानों के गोदामों में उर्वरक डम्प किया जा रहा है। बीते सोमवार को सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ पर निजी दुकान के गोदाम में अधिकारियों की छापेमारी के दौरान गेदाम में 6569 बोरी यूरिया व 1064 बोरी एनपीके डम्प मिला था। जो पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टाक से यूरिया 2381 बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.