अररिया, जनवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने गुरुवार की देर रात गदहाकाट मोड़ के निकट तस्करी के लिए ले जा रहे अज्ञात उर्वरक लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। इस पिकअप पर 80 बोरा यूरिया व दस बोरा अमोनियम सल्फेट लदा था। इसको लेकर सिकटी बीएओ राजीव कुमार ने अज्ञात वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। बीएओ ने बताया कि सिकटी थाना के दारोगा सकलदीप यादव रात्रि गश्ती के दौरान गदहाकाट मोड़ के निकट पहुंचा तो एक पिकअप वाहन को आते दिखा। पुलिस गाड़ी को देखते ही चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। उस पिकअप वाहन में कोई वैद्य कागजात व दस्तावेज नहीं मिला। जब्त पिकअप वाहन से 80 बोरा यूरिया प्रत्येक बोरा में 45 किलो यूरिया व दस बोरा अमोनियम सल्फेट प्रत्येक बोरा में 50 किलो बरामद किया गया। जब्त यूरिया व अमोनियम सल्फेट को सिकटी थाना में रखा गया है। इधर था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.