सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सुप्पी। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को उर्वरक निगरानी समिति एवं लाइसेंसी खाद दुकानदारों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि अधिकारी रंजन पंडित ने किया। मौके पर बीएओ ने सभी लाइसेंसी खाद दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर खाद एवं कीटनाशक दवायों का वितरण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ रीतेश कुमार,बीसीओ अर्नव कुमार, कृषि समन्वयक नवीन कुमार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...