आरा, दिसम्बर 11 -- शाहपुर। ई किसान भवन शाहपुर में गुरुवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी पैक्स अध्यक्ष खाद दुकानदारों को कृषि पदाधिकारी रंजन शुक्ला ने उर्वरक की उपलब्धता वितरण एवं अन्य समस्या से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यूरिया खाद के साथ नैनो दी जा रही है। यूरिया तो ले रहे हैं पर नैनो नहीं ले रहे हैं, इस समस्या पर कृषि पदाधिकारी को अवगत कराये गये। फास्फेट खाद की कमी पर भी चर्चा की। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि समस्या को संबोधित अधिकारियों तक अवगत कराया जाएगा। उपस्थित प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, समनवयक सीमा राय, कृषि सलाहकार रविभूषण, विश्वकर्मा, विनोद संतोष, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत तिवारी, बिरज...