बक्सर, जनवरी 2 -- बक्सर। कृषि टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को डीएम साहिला ने की। इस दौरान उन्होंने डीएओ धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाये। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार इस बात की सूचना मिल रही है कि खाद को लेकर कालाबाजारी की जा रही है। इसके लिए खाद दुकानों पर छापेमारी की जाए। जो भी दुकानदार कालाबाजारी करते हुए पाए जाते है। उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...