पूर्णिया, फरवरी 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर बाजार स्थित उर्वरक दुकानों में नोडल अधिकारी द्वारा की गई जांच अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। किसानों से उर्वरक व बीज निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद धमदाहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार ने भवानीपुर प्रखंड के नोडल अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। आदेश के आलोक में नोडल अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने भवानीपुर बाजार की पांच उर्वरक दुकानों राजा फर्टिलाइजर, मां भवानी ट्रेडर्स, शिवशक्ति ट्रेडर्स, ब्रह्म बाबा फर्टिलाइजर एवं जय गुरु ट्रेडर्स में जांच की। जांच के बाद स्थानीय किसानों और आम लोगों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों व बाजार से जुड़े लोगों का आरोप है कि जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई। उनका कहना है क...