फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- गेहूं और आलू की खेती में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। किसानों को गणवत्तापूर्ण यूरिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अधिकारियों ने खाद बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। उर्वरक के चार नमूना संकलित करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। पिछले वर्ष रबी-2024 में 31 दिसंबर तक किसानों द्वारा कुल 32,971 मीट्रिक टन यूरिया क्रय की गई थी। जिसके सापेक्ष रबी-2025 में 15 दिसंबर तक 35,731 मीट्रिक टन उपलब्ध कराई गई है। जिसमें से अब तक 25,529 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण कराया जा चुका है। वर्तमान में सहकारिता क्षेत्र में 4912 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 5290 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। साशन के निर्देश पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ...