मैनपुरी, फरवरी 11 -- कम लागत में जैविक खेती के माध्यम से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को गांव बसैत में कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) के संयोजन में किसान पाठशाला एवं सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा किसानों ने भाग लिया। कृभको मैनपुरी की ओर से सहकारी समितियों की भूमिका और उनके लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शौकत अली ने जायद की फसलों की बुवाई की विधि, उचित समय तथा फसलवार उर्वरकों की सही मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने और जैविक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वराशक्ति बनाए रखने की सलाह दी। कृभको शिवारिक, कृभको कंपोस्ट, तरल जैव उर्वरक और नेचुरल पोटाश जैसे उत्पादों की उपयोगिता बताई गई। क्षेत्र प्रतिनिधि पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.