मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ने जिले में संचालित थोक उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि जनपद में किसी भी खुदरा उर्वरक बिक्री केन्द्र पर उर्वरक की ओवररेटिंग व टैगिंग पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवररेटिंग करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा। बताया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। आज के समय में जनपद के सहकारी समिति एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर यूरिया 2111 मैट्रिक टन, डीएपी 13102.00 मैट्रिक टन तथा एनपीके 0-5028 मैट्रिक टन उपलब्ध है। बताया कि उर्वरक से संबंधी किसी भी समस्या के होने पर कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0547-2226271 पर सम्पर्क करें। साथ ही रिटेल प्वाईंट से उर्वरक खरीद के समय उर्वरक विक्रेता से रसीद प्राप्त कर लें। किसी भी दशा में उर्वरक ...