सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी व सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की आशंका पर रोक लगाने को चार संयुक्त छापामारी दल गठित किए गए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि सभी टीमों को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में औचक निरीक्षण व छापामारी का निर्देश दिया गया है। सदर अनुमंडल की टीम एक को मेजरगंज, सोनबरसा, परिहार, बैरगनिया व डुमरा की जिम्मेदारी दी गई है। जिस टीम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षक, सहायक कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार व संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी शामिल है। वहीं टीम संख्या दो में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, सहायक निदेशक मिट्टी जांच व संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सुप्पी, रुन्नीसैदपुर, रीगा व बथनाहा की जिम्मेदारी दी गई है। पुपरी अनुमंडल की टीम...