कन्नौज, फरवरी 5 -- कन्नौज। जिले में रबी फसलों आलू, गेहूं और रबी में उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती को सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट अब सामने आ गई है। अभियान के दौरान नकली खाद, पेस्टिसाइड और माइक्रोन्यूट्रिएंट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुकानों से नमूने लिए गए थे। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर जिले भर की कृषि रसायन दुकानों से कुल 104 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। इनमें से 94 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि 10 नमूनों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अब तक आई रिपोर्ट में 7 नमूने फेल पाए गए हैं।फेल पाए गए सभी सात मामलों में संबंधित दुकानदारों/फर्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। नकली कृषि रसायनों के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.