बाराबंकी, फरवरी 8 -- फतेहपुर। साईं ग्रुप आफ कालेजेज में रविवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष व महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे उर्मिला महाविद्यालय अयोध्या की टीम ने महिला व पुरुष वर्ग का फाइनल जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। महिला वर्ग में पहला मैच उर्मिला देवी कालेज अयोध्या व साईं पीजी कालेज के बीच हुआ। करीबी मुकाबले में उर्मिला देवी कालेज की टीम 15-13 से विजयी रही। खिताबी मुकाबला उर्मिला देवी व अवध विश्वविद्यालय कैम्पस के बीच हुआ। जिसमें उर्मिला देवी कालेज विजयी रही। पुरुष वर्ग में पहला मैच रामनगर पीजी कालेज व साईं कालेज के बीच हुआ। जिसमें साईं पीजी कालेज 13-7 के अंतर से विजयी रही। फाइनल मैच उर्मिला महाविद्यालय अयोध्या व अवध व...