हरिद्वार, जनवरी 2 -- कथित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में घिरी सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रानीपुर पुलिस ने कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिया है, जबकि ज्वालापुर पुलिस भी वारंट लेने की तैयारी में है। पुलिस अब उर्मिला की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही, पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भी तलाशा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। बता दें कि उर्मिला के खिलाफ दो मामले उस कथित ऑडियो क्लिप से जुड़े हैं, जिसमें वे राठौर के साथ सह आरोपी हैं। इससे पहले, 2024 में राठौर की पुत्री ने रानीपुर थाने में उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा ब्लैकमेलिंग के एक और मामले में भी वह वांछित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...