मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को तुर्की पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया के लिए उपचुनाव हुआ। वार्ड सदस्य उर्मिला देवी उपमुखिया के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इससे पहले प्रखंड सभागार में बीडीओ संजय कुमार सिंहा की अध्यक्षता में उपचुनाव के मौके पर मौजूद नौ वार्ड सदस्यों की सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। जिले से पर्यवेक्षक सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम साह ने उर्मिला देवी को उपमुखिया का प्रमाण पत्र दे दिया है। इसके बाद मुखिया बबीता देवी ने उपमुखिया उर्मिला देवी को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई है। बतातें चलें कि पूर्व उपमुखिया आनंद कुमार के त्याग पत्र के बाद यह पद रिक्त हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.