लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- बसंतकालीन गन्ना की बोने वाले किसानों को अंत: फसली खेती के लिए उर्द व मूंग का निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बसंतकालीन गन्ना खेती करने वाले किसानों को गन्ने की फसल में उर्द व मूंग की अंतःफसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन-2 https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि 13 फ़रवरी निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए बीज दिया जाएगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ऑनलाइन लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा। उर्द व मूंग की अंतःफसली खेती से जहां एक ओर किसानों की आय में वृद्धि होगी वहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.