मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- औराई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय उर्दू में शनिवार की रात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक मो. सोहैल अहमद ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि विद्यालय में लगे कंप्यूटर प्रिंटर, स्पीकर, यूपीएस, सीपीयू, चार टैब, खेल सामग्री, माइक, पंजी, विद्यालय कक्षा की चाभी समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...