मुंगेर, नवम्बर 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। उर्दू सर्किल की मासिक बैठक शनिवार को रहबर उर्दू लाइब्रेरी में इरफान आलम की अध्यक्षता में हुई। संचालन एहतेशाम आलम ने किया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रागिब रहमानी ने कुरान की तिलावत के साथ बैठक का शुभारंभ किया। डॉ. ग़ज़ाली अनवर हेलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उर्दू सर्किल द्वारा आयोजित बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर जैन शमसी, प्रोफेसर हुसैन अहमद, खालिद शम्स, जफर अहमद ने उर्दू सर्किल पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि यह मुंगेर में शिक्षा का अलख जलाने का काम करती है। खासकर युवाओं के बीच शिक्षा का अलख जमाने का काम करती है। जिसका उद्देश्य है कि समाज शिक्षा के जगत में अनवरत बढ़ता रहे। इस अवसर पर ज्योति कुमार सिंह, अंजुम हसन, सरवर शादाब, शाकिब शहजादा, अब्दुल्लाह बुखारी, सैयद शमीमुल्ल...