नवादा, जनवरी 19 -- कौआकोल, एक संवाददाता कौआकोल प्रखंड की नावाडीह पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय नावाडीह का भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच गया है। कभी भी किसी समय विद्यालय का भवन धराशाई हो सकता है तथा किसी भी अप्रिय घटना घटित होने से नकारा नहीं जा सकता है। जिसके कारण अभिभावकों में दहशत बना रहता है तथा वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से हिचकते हैं। शिक्षक भी डरे सहमे रहते हैं कि वहां किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। गर्मी तथा ठंड का मौसम तो किसी तरह कट जाता है पर जैसे ही बरसात का मौसम आता है शिक्षक तथा छात्र दोनों को कष्ट देना प्रारंभ कर देता है। छत से वर्षा के पानी का टपकना शुरू हो जाता है और दीवार से भी पानी का रिसाव होना प्रारम्भ हो जाता है। विद्यालय के भवन की जर्जर स्थिति में होने तथा चारदीवारी नहीं रहने को लेकर कई बार विभागीय अ...