दरभंगा, दिसम्बर 14 -- दरभंगा। प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी स्कूलों के लिए जारी अवकाश तालिका में मामूली फेरबदल किया गया है। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि सामान्य विद्यालयों में रविवार को तथा उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा। गत दो दिसंबर को अगले वर्ष के लिए अवकाश तालिका में मोहर्रम का अवकाश 27 जून को निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित कर 26 जून कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में विभिन्न अवसरों पर 75 दिन का अवकाश रहेगा। इसमें 10 रविवार शामिल हैं। इस प्रकार अंतिम रूप से 65 दोनों के अवकाश का उपभोग शिक्षक एवं छात्र कर सकेंगे। अवकाश तालिका के अनुसार दीर्घकालीन अवकाश यथा ग्रीष्म अवकाश, दीपावली एवं छठ पूजा अवकाश तथा शीतकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को सभी विषय के लिए गृह कार्य एवं परियोजना कार्य देना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.