मिर्जापुर, जनवरी 10 -- विंध्याचल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार की शाम मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बिजली संबंधी मामलों का समाधान कराएं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम विकसित हो रहे विंध्य कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में काफी सहूलियत मिल रही है। कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में पहले की अपेक्षा काफी वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों की आमदनी भी बढ़ी है। यह विकास कार्य विंध्यधाम के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्हें दर्शन पूजन राज मिश्र...