गंगापार, मार्च 31 -- मरम्मत कार्य के कारण उरुवा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 16 दिनों तक बाधित रहेगी। जिसकी जानकारी देते हुए उप खंड अधिकारी उरुवा सत्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि 33 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य की वजह से मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक उरुवा के बिजौरा, शुक्लपुर, औंता एवं शिवपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति 16 अप्रैल तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बिजली घर में तार और अन्य उपकरणों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति नियमानुसार कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.